
Kailash Parvat
Best Ayurvedic & Herbal Products
हम अपनी पिछली 5 पीढ़ियों से चली आ रही जड़ी बूटियों की खोज को आप सभी के लिए आसानी से उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल प्राचीन काल से देव भूमि भारत में एक समृद्ध विकसित चिकित्सा प्रणाली थी। जिस चिकित्सा प्रणाली के डॉक्टर पीढ़ियों से परंपरागत प्रशिक्षित वैध होते थे जो अपना जीवन केवल और केवल जड़ी बूटियों की खोज तथा शोध में समर्पित कर देते थे। उस परंपरागत चिकित्सा पद्धति से कोई भी मरीज बिना किसी परेशानी से ठीक हो जाते थे।
आयुर्वेद मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए विज्ञान है।- चंद्रकांत आचार्य
आज की आवश्यकता
आज वर्तमान में औद्योगिकीकरण की इस दुनिया में अनेकों बीमारियां हर रोज खतरनाक रूप से अपना प्रभाव दिखा रही हैं। जिनके इलाज के लिए हमारे पास महंगी अंग्रेजी दवाइयों के जानलेवा इलाज के सिवा और कोई प्रशस्त विकल्प मौजूद नहीं है।
सम्पूर्ण रूप से आयुर्वेदिक
आयुर्वेद में जो इलाज बताए गए हैं वो प्रभावशाली तो हैं लेकिन सही चीज की उपलब्धता की कमी और मिलावट की वजह से बहुत धीमी गति से अपना कार्य कर पाते हैं। कुछ इलाज तो बिना जड़ी बूटियों की पहचान की वजह से दुष्परिणाम भी दे देते हैं।
हज़ारों वर्ष पुरानी गहन शोध
हम अपनी पीढ़ियों से चली आ रही इस वैध परंपरा में हिमालयी क्षेत्रों में सैकड़ों साल के गहन शोध और परंपरागत तरीकों से प्राकृतिक हिमालयी जड़ी बूटियों को हजारों साल पुराने ऋषि मुनियों के पारंपरिक शोधन के तरीके से आपको उपलब्ध करवा रहे हैं।
मुख्य जड़ी-बूटियां : -
इनमें से प्रमुख जड़ी बूटियां हैं - शुद्ध हिमालयन शिलाजीत, हिमालयन कीड़ा जड़ी, जंगली शतावरी, ऑर्गेनिक अश्वगंधा, जंगली गिलोय, शुद्ध ब्राह्मी, गुगुल, शुद्ध केसर, तुलसी, बहेड़ा आंवला, पीपली, हरड़, धृतकुमारी, पलास, बच्चनाग, हाडजोड़, मोरिंगा पाउडर, आदि। इनके अलावा शुद्ध पहाड़ी गाय का घी और जंगली मधुमक्खियों का शहद।

हमें ही क्यों चुनें
जितने भी प्राकृतिक 100% शुद्ध पदार्थ धरती में मौजूद हैं वह सीमित मात्रा में ही उपलब्ध हैं। ये सभी जड़ी बूटियां हमारी वेबसाइट में शुद्ध रूप में तथा सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं। आज अनेकों कंपनियां बड़े बड़े प्रचार के माध्यम से व्यापार बढ़ा रही हैं, लेकिन हमारा उद्देश्य है चाहे कम लोगों तक ही हम पहुंच पाएं लेकिन जिसे भी हम अपनी जड़ी बूटियां उपलब्ध कराएंगे वह पूरी तरह से प्राकृतिक और अपनी मूल अवस्था में शुद्ध होगी। जिसका असर भी काफी कम समय में प्रभावी होगा। हमारा उद्देश्य है भारत में पुनः उस वैध चिकित्सा पद्धति से जड़ी बूटियों का सेवन किया जाए जो आज प्रायः विलुप्त हो चुकी है।हम इस खोज और अध्ययन से आने वाली पीढ़ियों को निपुण वैध बनाएंगे।हम पुनः भारत को ऋषि मुनियों का देश बनाएंगे।यही कैलाश पर्वत की दूरदर्शी सोच है।
Products
Experience the Power of Ayurveda with Our Ayurvedic Products
